By अनुराग गुप्ता | Feb 19, 2021
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ कथित बलात्कार के मामले में शिकायतकर्ता ने अपने कदम पीछे कर लिए हैं। शिकायतकर्ता ने लिखित रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय को बताया कि उसे मामला वापस लेने में कोई आपत्ति नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने बच्चे की परवरिश करना चाहती है, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। शिकायतकर्ता के वकील ने जानकारी दी कि उन्होंने इस संबंध में एक हलफनामा अदालत में दाखिल किया है। हालांकि वह इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं क्योंकि यह मामला अभी अदालत में है।