Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

By एकता | May 05, 2024

कर्नाटक की पार्टी जेडीएस के नेता प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मामले की जांच कर रही पुलिस की विशेष जांच टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। एसआईटी ने यौन उत्पीड़न का शिकार हुई कई महिलाओं की पहचान कर ली है। अब पुलिस इन महिलाओं से संपर्क साधने में जुटी हुई है। बता दें, यौन उत्पीड़न के कथित वायरल वीडियोज का विश्लेषण करने के बाद एसआईटी टीम पीड़ितों की पहचान करने में कामयाब हुई है।

इसे भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar हत्याकांड में 3 तीन भारतीयों की गिरफ्तार पर S Jaishankar ने दी की प्रतिक्रिया, Canada को लेकर कही ये बात

उसे वापस लाया जाएगा: सिद्धारमैया

प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बात करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, 'हम कानून में विश्वास करते हैं। ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा और उसे वापस लाया जाएगा चाहे वह कहीं भी हो। उसकी गतिविधियों का पता चल जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।'

इसे भी पढ़ें: Rahul में कोई ‘आग’ नहीं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही Congress: राजनाथ सिंह

एचडी रेवन्ना पर भी गिरी गाज

एसआईटी टीम ने एक अपहरण मामले में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया। रेवन्ना के अंतरिम राहत के अनुरोध को बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा खारिज किए जाने के तुरंत बाद कर्नाटक पुलिस टीम ने एचडी रेवन्ना को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उन्हें सीधा मेडिकल के लिए ले जाया गया। रेवन्ना पर आरोप है कि उनके सहयोगी ने एक 20 वर्षीय व्यक्ति की मां का अपहरण किया, जिसे कालेनल्ली में विधायक के करीबी सहायक राजशेखर के फार्महाउस में बंधक बनाकर रखा था।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित