Israel की मार के बाद रोते ईरानी अधिकारियों का वीडियो वायरल, चारों तरफ पसरा मातम

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2024

ईरान से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे हर कोई हैरान रह गया है। इजरायल ने जब हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया और इस हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। इतना ही नहीं इजरायल के इसी हमले में लेबनान में मौजूद ईरान के रिव्यल्यूशनरी गार्ड के डिप्टी कमांडर की बेरूत में मौत हुई। जिसके बाद पूरे ईरान में मातम पसर गया। ऐसी तस्वीरें सामने आई जहां ईरान के बड़े सैन्य अधिकारी, नेता रोते हुए नजर आए, छाती पीटते नजर आए। कुछ इस तरह से ईरान रिव्यल्यूशनरी गार्ड के डिप्टी कमांडर की मौत के  बाद मातम मनाया गया। बताया जाता है कि ईरान रिव्यल्यूशनरी गार्ड के डिप्टी कमांडर अब्बास लेबनान की राजधानी में मौजूद थे। इजरायली हमले में हसन नसरुल्लाह के साथ उनकी भी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: सैकड़ों अमेरिकियों की हत्या का गुनहगार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नसरल्लाह की मौत को बताया न्याय

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि इस तरह के हमलों को वो बर्बाद नहीं होने देंगे, जाया नहीं जाने देंगे और इसका बराबर जवाब देंगे। इस तरह की मौत का बदला लेकर ररहा जाएगा। ईरान लगातार हिजबुल्लाह को समर्थन देता रहा है। इजरायल लगातार गाजा में हमास को निशाना बनाने के बाद हिजबुल्लाह से भिड़ा हुआ था। एक के बाद एक हिजबुल्लाह ने हमले किए उसके बाद इजरायल ने बहुत तीव्र कार्रवाई करते हुए हिजबुल्ला के कई ठिकानों को बर्बाद किया। इतना ही नहीं हिजबुल्लाह के टॉप टू बॉटम के नेतृत्व को खत्म करने के लिए बहुत संगठित रूप से हमले किए। 

प्रमुख खबरें

Surat में पशुओं का टॉनिक बच्चों की दवा बनाकर बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट

Bihar के Vaishali में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत

PM Narendra Modi बोले, भारतीय संस्कृति दुनिया भर के समाजों को देश से जोड़ रही

Supreme Court में SIR मतदाता सूची मामले पर Rahul Gandhi व विपक्षी नेताओं की याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई