CM अशोक गहलोत गुट के शांति धारीवाल का वीडियो, अगर गहलोत को बदला गया तो कांग्रेस को होगा नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायकों की शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के घर हुई बैठक का रविवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धारीवाल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर अशोक गहलोत को बदला गया, तो कांग्रेस को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किसी भी तरह अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने रहें। धारीवाल ने कहा कि आलाकमान में बैठा हुआ कोई आदमी यह बता दे कि अशोक गहलोत के पास कौन से दो पद हैं, जो उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं। 

धारीवाल वीडियो में यह भी कहते दिखे कि, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने पहले दिन ही मना कर दिया था कि उनका कोई लेना देना नहीं है इस पद से.. मैं जहां पर हूं वहां प्रसन्न हूं। ना तो वो उम्मीदवार थे और ना उनको उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन जानबूझकर एक मीडिया में खबर छपवाकर यह विवाद उत्पन्न किया गया।’’ वीडियो में धारीवाल यह कहते भी दिखाई दिये कि जैसलमेर-जयपुर में कांग्रेस सरकार गिराने की भाजपा की कोशिश को विफल करने के लिए एकसाथ डेरा डालने वाले 102 विधायकों में से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाया जाए, तो कोई आपत्ति नहीं है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी