कार के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

नोएडा (उप्र)।गौतमबुद्ध नगर में एक कार पर आगे-पीछे, अलग-अलग नंबर प्लेट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: आरटीआई पर एनएचएआई का जवाब, श्रीनगर रिंग रोड के लिए एक लाख से अधिक पेड़ काटे गए

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार में आगे और पीछे,अलग-अलग नंबर प्लेट लगी दिख रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और वाहन को बरामद कर उसे जब्त कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि वाहन गिरधरपुर निवासी निशांत का है। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर