एक अलग अंदाज में दिखे विदिशा कलेक्टर, मौके पर ही पटवारी को किया निलंबित

By सुयश भट्ट | Feb 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कलेक्टर का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लोगों की समस्याओं का मौके पर ही ना सिर्फ निराकरण किया बल्कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को पब्लिक के सामने जमकर फटकार लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:मंत्री के भतीजे ने दी पुलिस को भद्दी गालियां दी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल 

बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्राम सायर में एक आदिवासी व्यक्ति की पिता की 2018 में मौत हो गई थी। पटवारी ने आज फौती नामांतरण नहीं किया था। जिसकी शिकायत पर कलेक्टर ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिविर में लोगों की छोटी-छोटी शिकायतें जैसे आधार कार्ड ना बन पाना, प्रसूता महिलाओं के खातों में राशि न डल पाना जैसी कई शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया।

इसके साथ ही विदिशा जिले के ग्राम सायर में एक आदिवासी की मृत्यु 2018 में हुई थी जिसका फौती और नामांतरण आज तक नहीं हो पाया था। इसी को संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने उस हल्का नंबर के पटवारी अश्वनी राय कुमार को तत्काल मौके पर ही निलंबित कर दिया।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus