विद्युत जामवाल की 'क्रैक- जीतेगा तो जियेगा' एक्शन फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर

By न्यूज हेल्पलाइन | Feb 23, 2024

'सिद्धू' (विद्युत जामवाल) के साथ मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में रोमांचक लेकिन खतरनाक स्टंट करते हुए शुरुआत करते हुए, फिल्म क्रैक आपको हाई-ऑक्टेन एक्शन की दुनिया में ले जाती है। फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, बेहतरीन स्टंट कोरियोग्राफी और विस्फोटक दृश्यों से भरपूर ऑडियंस को एक सिनेमेटिक अनुभव देती है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। 

इसे भी पढ़ें: Madhubala Death Anniversary: फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में रहीं मधुबाला

इस मैदान को जीतने वह पोलैंड पहुँचता है जहाँ देव (अर्जुन रामपाल )से उसकी मुलाकात होती है।मैदान पर पूरी तरह से देव का नियंत्रण होता है। जैसे जैसे सिद्धू मैदान की दुनिया में अंदर घुसता है उसको इसके खतरनाक रहस्यों के बारे में मालूम पड़ता है। सबसे बड़ा रहस्य उसकी भाई की मौत के पीछे देव का हाथ। देव के रहस्यों को उजागर करने में उसका साथ देती है पैट्रिशिया नोवाक (एमी जैक्सन) .वह  देव के खिलाफ सिद्धू के प्रतिशोध में उसकी मदद करती है और जोखिम को और भी अधिक बढ़ा देती है।

फिल्म के अंत में देव और सिद्धू के बीच एक शोडाउन होता है जो आपको अचंभित कर देगा। इसमें विस्फोटक एक्शन , कमाल की स्टंट कोरियोग्राफी हर एक्शन सिनेमा के प्रेमी को इम्प्रेस करेगी। पूरी तरह से फिल्म क्रैक ऑडियंस के लिए एक रोमांचक सवारी है जो अपने एक्शन और सम्मोहक कहानी से अंत तक उन्हें जोड़ कर रखती है। 

फिल्म का एक्शन फिल्म की जान है। विद्युत मार्शल आर्ट में विशेषता रखते है और हर बार  की तरह अपने स्टंट्स से वह ऑडियंस को पूरा इम्प्रेस करते है। भारतीय एक्शन सिनेमा के इतिहास में उनसे बेहतर एक्शन हीरो नहीं हुआ। यह फिल्म निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा की स्टंट रेंज की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़ें: Lahore 1947: प्रीति जिंटा के बाद, अली फज़ल की हुई सनी देओल अभिनीत फिल्म एंट्री

फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने बहुत अच्छा काम किया है। नोरा फतेही, एमी जैक्सन दोनों ने ही अपने रोल को ईमानदारी से निभाया है। अर्जुन रामपाल को 'ॐ शांति ॐ' में विलेन के रूप में बहुत प्यार मिला था और इस बार भी उन्हें बहुत प्यार मिलने वाला है। 

फिल्म का  स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है जिसको आदित्य दत्त, रेहान खान , सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह ने लिखा है। जूही तालमकी फिल्म की प्रोडक्शन डिजाइनर है और उनका काम एक नंबर है। फिल्म में छः गाने है और उनकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य और राजू खान ने की है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सस्पेंस को बढ़ाता है। कुल मिलकर फिल्म आपको किसी भी रूप में निराश नहीं करेगी। 

विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा निर्मित, "क्रैक "आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। यह फिल्म एक्शन सिनेमा के प्रशंसकों के लिए अवश्य देखी जाने वाली फिल्म है, जिसमें लुभावने और हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों  है जो दर्शकों को रोमांचित कर देंगे।

क्रैक - जीतेगा तो जियेगा !

डायरेक्टर : आदित्य दत्त 

कास्ट : विद्युत जामवाल , नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल , एमी जैक्सन 

ड्यूरेशन : 156.48 मिनट 

स्टार : 4

प्रमुख खबरें

India, New Zealand Relation | भारत-न्यूज़ीलैंड व्यापारिक संबंधों में नया सवेरा: ऐतिहासिक FTA पर हस्ताक्षर, भारतीय निर्यात को मिलेगी 100% ड्यूटी-फ्री पहुँच

India-New Zealand के बीच ऐतिहासिक Free Trade Deal, 100% भारतीय एक्सपोर्ट को मिलेगा ड्यूटी-फ्री एक्सेस!

India-New Zealand FTA ने खोले बड़ी संख्या में नौकरी और निवेश के रास्ते, छोटे-बड़े उद्योगों को भी होगा भरपूर लाभ

पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका: लश्कर कमांडर शेख अफरीदी की टारगेटेड स्ट्राइक में मौत