By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023
मुंबई। वियतजेट की एक उड़ान बाधित होने के कारण विमान के कम से कम 300 यात्री यहां फंसे हुए हैं। यह विमान वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था। एक यात्री के मुताबिक विमान में खराबी के कारण उन्हें करीब 10 घंटे तक शहर के हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। नाम न छापने की शर्त पर एक यात्री ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने या खाने की व्यवस्था नहीं की।