Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

By एकता | Jul 12, 2026

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्पीडबोट के कप्तान को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कप्तान पर जलमार्ग परिवहन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। जब नाव किनारे से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहुंची, तभी वह अचानक पानी में पलट गई। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान में भारी टकराव, खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें

मृतकों में कहां के लोग शामिल हैं?

भारतीय दूतावास की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में, तमिलनाडु के 10 निवासी, आंध्र प्रदेश के 3 निवासी और केरल के 2 निवासी शामिल हैं। दूतावास ने यह भी पुष्टि की है कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Monaco में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, इस Technology से जीता 25 लाख का Prince Albert Award

सिर्फ 3 सेकंड में पलट गई नाव

वियतनाम के अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा असल में कैसे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाव चलाते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी, जिसके कारण कप्तान को पकड़ा गया है।

इस भयावह हादसे में सुरक्षित बचे एक पर्यटक ने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। पर्यटक के मुताबिक, पानी की एक बहुत ऊंची और तेज लहर नाव से आकर टकराई और उसके महज 3 सेकंड के भीतर ही पूरी नाव पानी में पलट गई और सब कुछ खत्म हो गया।

प्रमुख खबरें

राजस्थान SI Paper Leak मामले में SOG की कार्रवाई, दो और आरोपी पकड़े गए

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले के बाद Houthis ने बढ़ाई आक्रामकता, सऊदी अरब से टकराव तेज