विजय कुमार चौधरी की भवन निर्माण विभाग में दस्तक, विकास कार्यों में तेजी के दिए संकेत

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 24, 2025

पटना। भवन निर्माण विभाग के नए माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी आज रविवार को विभाग पहुंचे। विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित विभागीय पदाधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों के द्वारा माननीय मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। माननीय मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

कुमार ने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि हाल के बर्षों में भवन निर्माण विभाग ने बापू टावर, राजगीर खेल परिसर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप सहित कई आईकॉनिक भवनों का निर्माण किया है। पंचायत सरकार भवन, आवासीय विद्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित सभी योजनाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: IRCTC भ्रष्टाचार मामला: राबड़ी देवी ने कोर्ट में चला नया दांव, केस ट्रांसफर की अर्जी से हलचल

माननीय मंत्री ने कहा कि विभाग की योजनाओं को समय से पूर्ण करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी। भवनों के निर्माण कार्य को तेजी एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण की जाएगी। कई स्तर पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि योजनाओं को ससमय पूर्ण किया जा सके। इस क्रम में माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई दिशा-निर्देश पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को दिए। इस अवसर पर विभाग के सभी पदाधिकारी, अभियंतागण सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

प्रमुख खबरें

Bareilly में Samajwadi Party पर बरसे CM Yogi, माफिया के खात्मे पर विपक्ष को होती है तकलीफ

Jan Gan Man: Ladakh पर बदजुबानी करने वाले China को India ने दिया करारा जवाब, बुरी तरह तिलमिला उठा Dragon

झूठी खबरों पर Delhi Police का एक्शन, Pakistani Handles डीएक्टिवेट और 4 FIR दर्ज

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन बोले- शेखर टुनाइट का मकसद सरकार को निशाना बनाना नहीं, पीएम मोदी पर पूरा भरोसा