Vijay Deverakonda को दो लड़कियों के साथ एक बिस्तर पर सोने से नहीं है एतराज, Koffee With Karan में किए कई खुलासे

By एकता | Jul 26, 2022

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर का रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) का सातवां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पहले की तुलना में शो का यह सीजन हद से ज्यादा मसालेदार और धमाकेदार नजर आ रहा है। इस सीजन के अब तक तीन एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जिनमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, सामंथा रुथ प्रभु और अक्षय कुमार ने शिरकत की और अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई चौकाने वाले खुलासे किये थे। तीसरे एपिसोड के बाद से ही फैंस शो के अगले एपिसोड का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसका प्रोमो आज रिलीज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिर से सोना चाहेंगी? इस सवाल पर Sara और Janhvi ने दिया हैरान करने वाला जवाब

इतना ही नहीं इसके बाद करण, विजय से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या उन्होंने कभी थ्रीसम किया है, इसके जवाब में अभिनेता कहते हैं नहीं। करण फिर से अभिनेता से सवाल करते हैं कि क्या वो कभी थ्रीसम ट्राई करेंगे, इसके जवाब में विजय ने कहा कि मना नहीं करूँगा। इसके अलावा शो के होस्ट ने अनन्या की पोल खोलते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में कुछ देखा, जिसके बाद अभिनेत्री कहते हुए सुनाई दे रही है कि नहीं कुछ नहीं देखा पार्टी में। फिर करण अनन्या से पूछते हैं कि उनके और आदित्य रॉय कपूर के बीच में क्या चल रहा है? एक मिनट लंबे इस प्रोमो को देखकर लग रहा है कि शो बड़ा ही इंटरेस्टिंग होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर