Tamil Nadu पर 10 लाख करोड़ का कर्ज! TVK सरकार का White Paper, स्टालिन की DMK पर बड़ा हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2026

 तमिलनाडु के वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने मंगलवार को राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करते हुए एम के स्टालिन की अगुवाई वाली पिछली द्रमुक सरकार की आलोचना की। विल्सन ने राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तमिलनाडु पर प्रत्यक्ष ऋण का बोझ 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि राजस्व घाटा 78,324 करोड़ रुपये पर है, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

उन्होंने कहा कि राज्य के अपने कर राजस्व (एसओटीआर) और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के प्रमुख मानकों के संदर्भ में अनुपात 5.45 प्रतिशत रहा, जो काफी कम है। मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले महीने सत्ता संभालने के साथ ही राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा की थी।

स्टालिन की अगुवाई वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने चुनाव में शानदार जीत के बाद सरकार बनाई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत