विजय हजारे ट्रॉफी: फाइनल में महाराष्ट्र के बल्लेबाजों के सामने और सौराष्ट्र के गेंदबाजों की चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

महाराष्ट्र और सौराष्ट्र की टीमें विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में शुक्रवार को जब एक दूसरे के सामने मैदान में उतरेंगी तो बल्ले से शानदार लय में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ के सामने घरेलू दिग्गज जयदेव उनादकट की धारदार गेंदबाजी से पार पाने की चुनौती होगी। सौराष्ट्र के उनादकट के शुरुआती स्पैल का सेमीफाइनल में कर्नाटक के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं, महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमश: उत्तर प्रदेश और असम के खिलाफ बड़ी शतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इसे भी पढ़ें: ‘कैंसर’ की जंग लड़ रहे पेले ने प्रशंसकों की दुआओं के लिये धन्यवाद कहा

बल्ले से गायकवाड़ की जैसी मौजूदगी महाराष्ट्र की टीम में है सौराष्ट्र के लिए गेंद से वही काम उनादकट कर रहे है। बीते रणजी सत्र में 67 विकेट लेने वाले अनुभवी उनादकट ने इस एकदिवसीय टूर्नामेंट में अब तक 3.43 की औसत से रन खर्च किये है और 18 विकेट चटकाये है। टीम के बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा (15 विकेट) और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (12 विकेट) ने भी किफायती गेंदबाजी के साथ विकेट चटकाकर प्रभावित किया है। ऐसे में यह मुकाबला सौराष्ट्र के गेंदबाजों और महाराष्ट्र के बल्लेबाजों के बीच होगा। मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर