राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया प्रभार ग्रहण, बोले- बिहार में माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 24, 2025

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रभार उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को ग्रहण किया। इसके बाद संवाददाताओं से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भूमि का संरक्षण करने और  मातृभूमि का सम्मान बढ़ाने के लिए मैं निरंतर कार्य करूंगा। बिहार में तीन माफियाओं की ज्यादा चर्चा होती है, जिसमें बालू, दारू और भूमि माफिया शामिल हैं। जो लोग बालू और दारू से अवैध कमाई कर भ्रष्ट तरीके से जमीन में लगाता है उनपर विशेष नजर रखी जाएगी और भूमि माफियाओं को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बालू माफिया से हम लोग निपटे हैं। उसका रिजल्ट भी बेहतर आ रहा है जिसके वजह से राजस्व में वृद्धि हुई है। इस विभाग के अंदर भी राजस्व बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें: NDA की एकजुटता बनी कुंजी: नीतीश के नाम हो सकता है सबसे लंबा CM कार्यकाल, ज्योति बसु को पीछे छोड़ने की ओर

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विभागीय अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव जय सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग के कार्यों, बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण, राजस्व महाअभियान समेत विभाग के माध्यम से चल रहे अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली और पारदर्शिता के साथ उसे ससमय पूरा कराने के निर्देश दिए।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि बिहारियों की भूमि विवाद के कारण सबसे अधिक मामले न्यायालय में जाते हैं उसे रोकने का प्रयास किया जाएगा और पारदर्शिता के साथ कानून के दायरे में बिहार के लोगों को न्याय सुलभता कराने की हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि सर्वे का कार्य चल रहा है। विभाग के अपर मुख्य सचिव पहले भी हमारे साथ कार्य कर चुकें हैं। उनके साथ सर्वे की समीक्षा कर उसका स्थाई समाधान किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'नीतीश-मोदी- भारतीय राजनीति की सबसे हिट जोड़ी', JDU नेता का दावा, बिहार की जनता ने जताया गहरा विश्वास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो मिशन है उसे पूरा किया जाएगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो विकसित बिहार बनाने का संकल्प है उसे सीमित संसाधन में लघु सीमांत किसानों को बेहतर भूमि का संरक्षण प्रदान करने के साथ ही उसके उपयोग के लिए पूरी रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में जितने भी विकास वाले विभाग हैं उन्हें जमीन चाहिए। उन विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर राजस्व विभाग जमीन का सही सदुपयोग के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ प्रयास करेगा।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Drugs Case: TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक फार्महाउस से हिरासत में, रिवॉल्वर से चली गोलियां

ममता सरकार ने खोला खजाना, West Bengal के पुजारियों-मुअज्जिनों का भत्ता 4 गुना बढ़ा, DA पर भी Big News

West Bengal Elections से पहले Mamata Banerjee का मास्टरस्ट्रोक! पुजारियों और मुअज़्ज़िनों के भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी

Honey Singh के Delhi Concert में तांडव, Fans और स्पॉन्सर्स के बीच चले लात-घूंसे, देखें Viral Video