तमिल अभिनेता विजय सेतुपति के सहायक पर हमला, वीडिया हुआ वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

बेंगलुरु| तमिल अभिनेता विजय सेतुपति के सहायक पर एक व्यक्ति ने यहां केम्पागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कहासुनी के बाद कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता एक फिल्म की शूटिंग के बाद मंगलवार रात लौट रहे थे और उनका सहायक उनके लिए रास्ता खाली करा रहा था तभी उसने एक व्यक्ति को धक्का दे दिया, जो संभवत: शराब के नशे में था।

इसे भी पढ़ें: सड़कों पर पुनीत राजकुमार के पोस्टर और सबकी ज़ुबां पर ‘‘अप्पू’’ ,कुछ इस तरह याद कर रहे हैं लोग अपने चहेते अभिनेता को

उन्होंने बताया कि इस पर व्यक्ति ने गुस्से में आकर सहायक पर कथित तौर पर हमला कर दिया। बाद में, उक्त व्यक्ति और सेतुपति के साथ मौजूद लोगों के बीच एक समझौता हो गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया।

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो गया कि अभिनेता पर हमला हुआ है।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली केवल हरित पटाखों को ही अनुमति : कर्नाटक सरकार

प्रमुख खबरें

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना