भारत को झटका, चोटिल विजय शंकर विश्व कप से बाहर, मयंक की हो सकती है एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

बर्मिंघम। भारतीय आलराउंडर विजय शंकर पांव के अंगूठे में चोट लगने के कारण सोमवार को विश्व कप से बाहर हो गये और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने अब तक कोई वनडे नहीं खेला है। शंकर दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए। उनसे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान अंगूठे में चोट लगने के कारण बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह ऋषभ पंत ने ली। बीसीसीआई के मीडिया विभाग ने कहा, ‘‘विजय शंकर के बायें पांव के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है जिसे ठीक होने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगेगा। चोटिल होने के कारण वह विश्व कप से बाहर हो गये हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ उनके पांव के अंगूठे में 19 जून को नेट पर बल्लेबाजी के समय चोट लगी थी। इसके बाद भी वह अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले।27 जून को मैच के बाद उनके पांव के अंगूठे की स्थिति और खराब हो गयी और सिटी स्कैन में फ्रैक्चर का पता चला।

इसे भी पढ़ें: अब होगी भारत की अग्नि परीक्षा, बांग्लादेश के खिलाफ टीम में किया गया बदलाव

भारत ए ने इंग्लैंड लायन्स और वेस्टइंडीज ए के साथ खेली गयी त्रिकोणीय श्रृंखला जीती थी। मयंक और पृथ्वी साव ने उस श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाये थे। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘भारतीय टीम प्रबंधन ने शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने की मांग की थी क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज है और अगर ऋषभ पंत अगले दो मैचों में असफल रहते हैं तो इससे केएल राहुल वापस नंबर चार का जिम्मा संभाल सकते हैं।’’ रोहित शर्मा ने रविवार को शंकर की चोट को लेकर बात की लेकिन लग रहा है कि यह साउथम्पटन में लगी चोट है जो उबर आयी है। अब लगता है कि अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने से शंकर की चोट उबर गयी थी। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका