जब विजय शंकर को लगी बुमराह की गेंद तो दर्द से कराहा गेंदबाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

साउथम्पटन। भारतीय टीम के आल राउंडर विजय शंकर के बुधवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर के अंगूठे में गेंद लग गयी। जसप्रीत बुमराह की गेंद ट्रेनिंग सत्र के दौरान शंकर के पैर में लगी और वह दर्द से कराहने लगे। टीम के सूत्र ने हालांकि पीटीआई से कहा कि अभी इस पर चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्र ने कहा कि हां, विजय को दर्द हुआ था लेकिन यह शाम तक ठीक हो गया। उम्मीद करते हैं कि कुछ भी परेशानी वाला नहीं है। शंकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर के बल्लेबाज के तौर पर चुने गये हैं लेकिन उन्हें किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है। 

शंकर मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सरफराज अहमद सहित दो विकेट मिले थे। शिखर धवन अंगूठे के फ्रेक्चर के कारण पहले ही विश्व कप से बाहर हो गये हैं और भुवनेश्वर कुमार भी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण दो मैचों से बाहर हैं। शंकर की चोट से टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी ही। अभी भुवनेश्वर आठ दिन तक गेंदबाजी नहीं करेंगे और बर्मिंघम में 30 जून को इंग्लेंड के खिलाफ मैच के लिये ही दौड़ में आयेंगे। टीम प्रबंधन को भरोसा है (जैसा धवन के मामले में था) कि भुवनेश्वर टूर्नामेंट के अंत में उपलब्ध होगा। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal