Paytm की 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी Vijay Shekhar Sharma की कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के स्वामित्व वाली रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट एक थोक सौदे के जरिए वन97 कम्युनिकेशंस में 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इस सौदे से मिलने वाली राशि को चीन स्थित अलीबाबा समूह की कंपनी एंटफिन द्वारा विक्रेता रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट के साथ अपने मौजूदा वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र (ओसीडी) समझौते के तहत रखा जाएगा। एंटफिन ने पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी 10.3 प्रतिशत की सीधी हिस्सेदारी कुल 62.8 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन पर रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट को हस्तांतरित कर दी थी।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर