विजयन ने वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों के समय पर पुनर्वास का आश्वासन दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2025

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन से बचे लोगों के लिए पुनर्वास पहल को समय पर पूरा करने का सोमवार को आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, विजयन ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों के आवास का मासिक किराया तत्काल प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि टाउनशिप के निर्माण के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय मंजूरी प्राप्त करने को लेकर समयसीमा तय की गई है। बैठक के बाद विजयन के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘मुंडक्कई और चूरलमाला में भूस्खलन से प्रभावित लोगों का पुनर्वास समय पर पूरा कर लिया जाएगा।’’

बैठक के दौरान, विजयन ने अधिकारियों को पेड़ों की कटाई, बिजली वितरण प्रणालियों के पुनर्गठन और अन्य संबंधित कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का भी निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि विजयन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने, अधिकारियों की तैनाती करने तथा जल प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए जलाशयों से मलबा हटाने के संबंध में कदम उठाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएमओ के बयान में कहा गया है कि बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री के राजन और के एन बालगोपाल, मुख्य सचिव ए जयतिलक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प