Vijayapura Murder: पति को कार से कुचलवाकर सड़क हादसा दिखाने वाली पत्नी और दोस्त गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

कर्नाटक के विजयपुरा में एक व्यक्ति की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में उसकी 30 वर्षीय पत्नी और उसके मित्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है गिरफ्तार किए गए लोगों में उस व्यक्ति की पत्नी अश्विनी और उसका मित्र आनंद रौतप्पा कल्लूर (25) शामिल हैं।

इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों को लेकर संदेह पैदा हुआ और जांच के दौरान कथित साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, करीब सात महीने पहले राजशेखर और अश्विनी ने एक नया घर बनवाया था और उसकी रंगाई-पुताई का काम कल्लूर को सौंपा था।

इसी दौरान कल्लूर की अश्विनी से जान-पहचान हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पुलिस ने बताया कि अश्विनी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी और उसने कल्लूर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की साजिश रची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस साजिश के तहत नाबालिग समेत चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

चार अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब राजशेखर सैर के लिए निकला, तो अश्विनी ने कल्लूर को उसकी लोकेशन की जानकारी दी। कल्लूर ने मोटरसाइकिल से राजशेखर का पीछा किया और अपने साथियों को उसकी लोकेशन बताई। इसके बाद सचिन और नाबालिग आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली काली एसयूवी में वहां पहुंचे और राजशेखर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Sugarcane Farmers ने स्थगित किया आंदोलन, सरकार को 26 नवंबर तक अल्टीमेटम

Rajasthan के Sachin Yadav और Karan Lamba ने ठोके 194 रन Railways के खिलाफ 338 रन की साझेदारी

NSUI नेता से मारपीट मामले में Govind Singh Dotasra पहुंचे जयपुर पुलिस आयुक्तालय

Allahabad High Court ने हत्या मामले में दोषी Nandlal Rai की सजा पर लगाई रोक