शिवराज मंत्रिमंडल में विजयवर्गीय समर्थक मेंदोला को नहीं मिली जगह, कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश

By दिनेश शुक्ल | Jul 02, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रीमंडल विस्तार के साथ ही जहाँ कांग्रेस नेता अपने बयानों से निशाना साध रहे है। वही भाजपा कार्यकर्ता अपने पसंदीदा नेता को मंत्रिमंडल में जगह न मिल पाने से आक्रोशित नज़र आ रहे है।  इंदौर से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को शिवराज कैबिनेट में जगह नहीं मिली तो उनके समर्थक बताए जाने वाले एक युवक ने आत्‍मदाह का प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के छावनी क्षेत्र में भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर अचानक एक युवक नारेबाजी करता हुआ आया। उसके पास पेट्रोल से भरी केन भी थी। इस दौरान देखते ही देखते युवक ने खुद पर पेट्रोल उंडेल लिया। वह खुद को आग लगा पाता इसके पहले ही वहां मौजूद बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद भी कार्यकर्ता भाजपा और रमेश मेंदोला जिंदाबाद के नारे लगा र‍हा था।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!