भगत सिंह का उदाहरण देते हुए बोले विजेंदर सिंह, गूंगो-बहरों की सरकार हो तो धमाका होना चाहिए

By अमित मुखर्जी | Jan 28, 2022

यूपी में कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन को तलाश रही हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से ओलंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। बातचीत में विजेंद्र सिंह ने बीजेपी पर सेना, किसानों और रेलवे अभ्यर्थियों को लेकर जुबानी पंच किया। साथ मे कांग्रेस की ओर से सेना को लेकर छोटी सी किताब भी जारी किया। जिसमें सेना की बंद भर्तियों का उल्लेख हैं। उन्होंने कहा सेना में 3 साल से भर्ती नही निकली हैं। एक लाख से ज्यादा भर्तियां नही की गयी। कैंटीन के सामानों पर जीएसटी लगा दिया गया। 

विजेंदर सिंह ने कहा कि मैंने किसान आंदलोन में अपने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटाने को कहा था। भगत सिंह की एक लाईन थी कि गूंगों बहरों की सरकार हो तो धमाका होना चाहिए। मेरी सोच कांग्रेस साथ जुड़ी हैं। किसानों का दर्द मैंने बाटा। तीनो काला कानून वापस लेना पड़ा और हमारी जीत हुई। मैंने दुनियां देखा हैं, कही हिंसा से समाधान नही होता हैं। सुप्रिया त्रिनेत्र ने कहा जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे, ये उनके विचार हैं। कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन योजना को लाया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने सेना के लोगो से ये अधिकार भी छीन लिया। मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, ये नारा आधी आबादी का हैं। जिनको उनका हक आज तक नही मिला। 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र