अब युवा सेना में लगी सेंध, एकनाथ कैंप में आए विकास गोगवले, 50 पदाधिकारी के और शिंदे गुट में जल्द शामिल होने का दावा

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2022

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें लगातार कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार उन्हें झटके पर झटके मिल रहे हैं। सत्ता गंवाने के बाद नेताओं के उनके समर्थन वाले शिवसेना को छोड़कर जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एकनाथ शिंदे ने उनकी युवा सेना में भी सेंध लगा दी है। युवा सेना के नेता विकास गोगवले एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं। उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे युवा सेना के अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें: नासिक के दंत चिकित्सक ने पांच दिन के भीतर लेह से मनाली तक की पदयात्रा पूरी की

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के शिवसेना धड़े के कई नेता उनके संपर्क में हैं। वह इन अटकलों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि शिवसेना के 18 लोकसभा सांसदों में से 12 उनके खेमे से हाथ मिलाने को तैयार हैं। शिंदे ने नई सरकार के समर्थन का श्रेय दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाने और एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले बागी विधायकों को दिया। शिवसेना के 55 में से 40 विधायक नई सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जिसके अलावा बीजेपी के पास 106 विधायक, छोटे दलों के विधायक और निर्दलीय हैं। शिवसेना के दो सांसद भावना गवली और श्रीकांत शिंदे उनके खेमे का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत