विकास एशियाई खेलों और ओलंपिक के लक्ष्य के साथ विदेश में पेशेवर मुक्केबाजों के साथ अभ्यास करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

नयी दिल्ली, 4 सितंबर। भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोट से उबरने के बाद अगले साल के एशियाई खेलों और 2024 के पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में वापसी के लक्ष्य के साथ विदेशों में पेशेवर मुक्केबाजों के साथ प्रशिक्षण के लिए तैयार हैं। पिछले साल तोक्यो ओलंपिक से कंधे में गंभीर चोट का सामना करने वाले 30 साल के विकास ने कहा कि विदेशों में ‘चैम्पियन मुक्केबाजों के साथ अभ्यास का उन्हें फायदा होगा। विकास ने कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह की शुरुआत में ‘स्पारिंग’ (मुक्केबाजी अभ्यास) किया और मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।

भारत में जब भी मैं शिविर में जाता हूं तो यह हमेशा एकतरफा मुकाबला होता है। मैं न केवल अपने वजन में बल्कि अन्य सभी भार वर्गों में शीर्ष पर रहता हूं।’’ विकास 69 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते है लेकिन ओलंपिक में उसे समाप्त कर दिया गया था, इसलिए तीन बार के ओलंपियन ने पेरिस में 80 किग्रा भार वर्ग में भाग लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओलंपिक में 80 किग्रा में प्रतिस्पर्धा करूंगा। इसलिए, मैं उन मुक्केबाजों से लड़ना चाहता हूं जिनके पास मुझसे ज्यादा अनुभव और ताकत है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन किया है और जैसे ही यह 15-20 दिनों में आएगा, मैं चला जाऊंगा। अमेरिका में हर हफ्ते पेशेवर मुकाबले होते हैं ऐसे में वहां लगातार मुकाबला करना कोई बड़ी बात नहीं है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन