विक्रम दुरैस्वामी ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी शुक्रवार को यहां पहुंचे और उन्होंने पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं उत्तरी लंदन में आंबेडकर संग्रहालय में श्रद्धांजलि अर्पित कर अपना नया पदभार संभाला। बांग्लादेश में उच्चायुक्त रहे दुरैस्वामी को इसी सप्ताह के प्रारंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपने नये पद का परिचय पत्र मिला था। पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने उन्हें ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की थी।

दुरैस्वामी ने गायत्री इस्सर कुमार की जगह ली है जो जून के आखिर में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त पद से सेवानिवृत हुईं। दुरैस्वामी ने अपने परिचय पत्र की प्रतियां शुक्रवार को लंदन में ब्रिटेन के डिप्लोमैटिक कोर के वाइस मार्शल को सौंपी जिन्होंने उन्हें नये भारतीय दूत के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी। 53 वर्षीय दुरैस्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातोकोत्तर किया है और सरकारी सेवा में जाने से पहले उन्होंने पत्रकार के रूप में भी काम किया। वह हांगकांग, बीजिंग, संयुक्त राष्ट्र समेत दुनियाभर में भारतीय मिशनों एवं दूतावासों में अलग अलग पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह प्रधानमंत्री कार्यालय एवं विदेश मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी