आईजीएमसी अस्पताल में लंगर सेवा बंद कराने के विरोध में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह रिज मैदान पर धरने पर बेठे

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 05, 2021

शिमला।  शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में शिमला के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार की ओर से आईजीएमसी अस्पताल परिसर में ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह बॉबी की ओर से चलाये जा रही लंगर सेवा को जबरन बंद कराने के विरोध में धरना दिया। 

 

रविवार शाम को यहां बडी तादाद में लोग जुटे व सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सरदार सरबजीत सिंह बॉबी इस मौके पर मौजूद नहीं रहे। उन्होंने पहले ही कहा था कि वह अपनी बीमारी से अभी उभरे है। और सरकार के निर्णय का विरोध नहीं करेंगे। अगर लोग चाहें तो कदम उठायें।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऐतिहासिक माल रोड़ शिमला स्थित धरोहर पुलिस सहायता कक्ष का लोकार्पण किया

यही वजह है कि आज शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह इसके विरोध में उतरे , उनके साथ हरीश जनारथा व कई और पार्टी नेता भी थे। विक्रमादित्य सिंह ने सरकार के इस कदम की निंदा करते हुये कहा कि ऐसी सामाजिक संस्थाओं को सरकार को बढ़ावा देना चाहिये। ताकि आम आदमी को लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि यह संस्था कई सालों से यहां कैंसर अस्पताल के मरीजों व उनके परिजनों को लंगर सेवा  देती रही है। यह लंगर अपने आप में अनूठा है। इसमें सरकार नहीं बल्कि समाज का सहयोग रहा है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस के सहयोग से यहां से सामान हटा दिया गया।  लंगर को आईजीएमसी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मदद से बंद करा दिया है।  समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी यहां निशुल्क लंगर मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों के लिए  बरसो से चला रहे थे। लेकिन अब यहां कैंटीन बनाकर देने की साजिश रची जा रही है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में 18 शिक्षकों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी ने इस नेक मुहिम की हर संभव मदद की थी। शिमला महंगा शहर है हजारो गरीब लोग इलाज के लिए यहाँ पहुंचते हैं, लंगर में दो वक्त का निशुल्क भोजन भी उन लोगो के लिए अहमियत रखता है जो आर्थिक रूप से एक तो संपन्न नही उपर से बीमारी और इलाज के खर्च के उलझे हैं। अब इसके बंद होने से उनकी मुसीबतें ही बढेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में दखल देकर इस लंगर को बहाल करना चाहिये। सरबजीत बाबी की मुहिम का सम्मान करें और उन्हे उपयुक्त जगह मुहैया करवाये ताकि यह निशुल्क लंगर और उनकी यह मुहिम आम जनता की मदद इसी तरह करते रहें ।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये