उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के एक दूरदराज के गांव में रविवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का एक सदस्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बसंतगढ़ के पनारा गांव में पुलिस और ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल की संदिग्ध आतंकवादियों से सुबह करीब पौने आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई। उसने बताया कि पुलिस और अतिरिक्त सैन्य दल को गांव में भेजा गया है तथा छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल की ओर से भाग गए और सुरक्षा बल उनका पीछा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: बलिया से सपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, जिला निर्वाचन अधिकारी को धमकी देने का है आरोप

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में वीडीजी का एक सदस्य घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी मजबूत करने और आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना तथा सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दलों के साथ पुलिस के विशेष अभियान समूह को इलाके में भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Raghav Chadha का आरोप, AAP सरकार ने मतदाता सूची में नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखवाया

पाकिस्तान से यारी पड़ी इतनी भारी, पुराना कर्ज चुकाने के लिए सऊदी ले रहा 8 अरब डॉलर का लोन

Famous Krishna Temple: Puri Jagannath से Bhalka Tirth तक, जानिए श्रीकृष्ण के चमत्कारी Temples का रहस्य

पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के राघव चड्ढा, AAP पर लगाया राजनीतिक बदले का आरोप, पार्टी का पलटवार