झारखंड के खूंटी में ग्राम प्रधान की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2025

झारखंड के खूंटी जिले में एक ग्राम प्रधान की गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे मारंगधा थाना क्षेत्र के कडेतुबिद गांव में हुई।

मृतक की पहचान लांडुप पंचायत के आदिवासी ग्राम प्रधान बलराम मुंडा के रूप में हुई है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो ने कहा कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में कथित तौर पर लगभग 10-12 लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 12 हथियारबंद लोग बलराम के घर में घुस आए और कहासुनी के बाद उस पर गोलियां चला दीं तथा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि बलराम न केवल ग्राम प्रधान थे, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता और दो बार पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके थे। मुंडा ने कहा, राज्य की कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर