हिंसा प्रभावित मणिपुर में Vineet Joshi को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023

मणिपुर सरकार ने रविवार को डॉ. विनीत जोशी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकरी दी गई है। मणिपुर कैडर के 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी जोशी ने डॉ. राजेश कुमार का स्थान लिया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए जोशी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। कार्मिक मंत्रालय के छह मई के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दे दी है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस