Maddock Horror Universe में Vineet Kumar Singh की एंट्री, 'शक्ति शालिनी' में बनेंगे खूंखार विलेन

By एकता | Mar 30, 2026

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता विनीत कुमार सिंह मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे। विनीत कुमार सिंह ने हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' और सनी देओल की 'जाट' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। अब वह निर्देशक आदित्य सरपोतदार की इस हॉरर फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दिखाने के लिए तैयार हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: एक्टर Rahul Arunoday Banerjee का आखिरी Video वायरल, Odisha में डूबने से मौत, इंडस्ट्री में शोक

रिलीज की तारीख तय नहीं

फिल्म की रिलीज को लेकर फिलहाल कुछ बदलाव की खबरें आ रही हैं। पहले यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन चर्चा है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। इसका मुख्य कारण यह है कि उसी दिन शाहरुख खान की बड़ी फिल्म 'किंग' भी रिलीज हो रही है। फिलहाल फिल्म के टाइटल के अलावा इसकी कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब

Nepal Flood राहत पर विदेशी मदद खारिज नहीं की, भारत और चीन से मांगे 42 Bailey Bridges

Yogi Adityanath पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपी Meerut में गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट