Paris Olympics: अस्पताल में भर्ती हुईं व‍िनेश फोगाट, अयोग्य घोष‍ित होने के बाद रोने लगे चाचा महावीर

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

ओलंपिक में आज 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में प्रतिस्पर्धा से अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगट को पेरिस में ड‍िहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनको IV फ्लूइड देने की सिफारिश की गई है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट पहलवान के अयोग्य घोषित होने के बाद रोने लगे। महावीर फोगाट ने कहा कि कहने के लिये कुछ नहीं बचा। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद है। नियम तो हैं लेकिन अगर किसी पहलवान का वजन 50-100 ग्राम अधिक है तो उन्हें आमतौर पर खेलने की अनुमति दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: विनेश फोगाट मामले में एक्शन में पीएम मोदी, IOA अध्यक्ष पीटी उषा से की बात, खेल मंत्री संसद में देंगे बयान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट किया है। मोदी ने एक्स पर लिखा कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।

प्रमुख खबरें

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!

Punjab के सरकारी कर्मचारियों की राज्यव्यापी Strike, अस्पतालों में OPD ठप

रिश्तों की पवित्रता और सुरक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन

Home Cleaning Tips: मेहमानों के आने से पहले सिर्फ 30 Minutes में ऐसे चमकाएं अपना घर, अपनाएं ये Home Cleaning Tips