By Kusum | Apr 13, 2025
कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में कदम रखने वाले विनेश फोगाट आए दिन किसी न किसी कारण चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुश्ती छोड़कर राजनीति का दामन थामा। अब बबीता और गीता अपनी चचेरी बहन विनेश पर अक्सर निशाना साधती रहती हैं।
विनेश फोगाट ने लिखा कि, 2 रुपये लेकर ट्वीट करने वालों और फ्री का ज्ञान बांटने वालों जरा ध्यान से सुनो। तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि अब तक करोड़ों के ऑफर ठुकरा चुकी हूं। सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग तक, पर मैंने कभी अपने वसूलों का सौदा नहीं किया। जो कुछ भी हासिल किया है मेहनत की ईमानदारी और अपनों के आशीर्वाद से किया है और उसी पर गर्व है। जहां तक मांगने की बात है तो मैं उस धरती की बेटी हूं जहां आत्मसम्मान मां के दूध में घुला होता है। मैंने अपने पूर्वजों से सीखा है कि हक छीना नहीं जाता, जीता जाता है। जरूरत पड़ने पर अपनों को पुकारना भी आता है। जब कोई अपना तकलीफ में हो तो उनके साथ दीवार बनकर खड़ा रहना भी आता है। हालांकि, इस पोस्ट में विनेश ने बबीता पर सीधे निशाना नहीं साधा लेकिन एक तरह से ये उन्हीं को दिया गया जवाब समझा जा रहा है।
For more Sports News in Hindi, Please click here.