By Kusum | May 10, 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय ओलंपिक स्टार विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विनेश ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार की एक योजना को लेकर भी बड़ी बात कही। विनेश फोगाट ने भारतीय सेना को नमन भी किया। बता दें कि, फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागूं कर दिया गया है।
विनेश फोगाट ने कहा कि, भारतीय सेना के वीर जवानों को दिल से नमन, आपकी बहादुरी, अनुशासन और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। विनेश ने भारतीय सेना पर गर्व करते हुए कहा कि भारत का फौजी हर परिस्थिति में सीमा पर डटा रहता है ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें। विनेश ने कहा कि देश को सेना पर गर्व है और पूरा देश जवानों का ऋणी है।
विनेश फोगाट ने सरकार से विनम्र निवेदन करते हुए ये भी कहा कि कोई सैनिक सिर्फ 4 साल के लिए देश सेवा नहीं करना चाहेगा, इसलिए अग्निवीर योजना पर दोबारा विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। अग्निवीर योजना को पूर्व रूप से सितंबर 2022 में लागू किया गया था, जिसके तहत सैनिकों का सेवाकाल चार साल का किया गया था।
विनेश फोगाट का ये बयान ऐसे समय में आया जब दोनों राष्ट्र सीजफायर के लिए मान गया और जल्द दोनों पक्षों की उच्च स्तरीय बैठक की खबर सामने आई है।
For more Sports Breaking News in Hindi please click here.