विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी का खुलासा, कहा- मेरी पत्नी को किसी से नहीं मिली कोई रकम

By Kusum | Aug 21, 2024

पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कु्श्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट के भारत लौटने के बाद अफवाहें फैलीं कि उन्हें भारी नकद पुरस्कार मिले हैं। हालांकि, उनके पति सोमवीर राठी ने अब उसी प्लेटफॉर्म पर नेटिजंस को सूचित किया है कि किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं और उनकी पत्नी को किसी से ऐसी कोई राशि नहीं मिली है। 

सोमवीर राठी ने इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि, निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फ़ैलाएँ. इससे हमारा नुक़सान तो होगा ही. सामाजिक मूल्यों का भी नुक़सान होगा। सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा। ये सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है। 

सोमवीर राठी की ओर से पोस्ट डालने के बाद उसी यूजर्स ने उनसे माफी मांगी। TheSubhashFouji ने लिखा कि, माफी चाहते हैं सोमवीर राठी। भाई एक दो न्यूज वेबसाइट पर देखा और कुछ बड़े हैंडल से भी पोस्ट मिली इसलिए शेयर किया था जो गलत था मैंने हटा दिया। 

प्रमुख खबरें

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग