कांग्रेस जॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, कहा- अपने जीवन के इस मोड़ पर...

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन के इस मोड़ पर, मैंने खुद को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं हमेशा भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी।"

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 से पहले होने वाला है बड़ा बदलाव, कांग्रेस का दामन थामेंगे Vinesh Phogat और Bajrang Punia

पेरिस ओलंपिक में, विनेश को 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने संयुक्त रजत पदक से सम्मानित करने की उनकी याचिका भी खारिज कर दी। उन्होंने अपनी अयोग्यता के एक दिन बाद 8 अगस्त को कुश्ती से संन्यास की घोषणा की। उनकी घर वापसी के बाद से ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि वह अपनी चचेरी बहन बबीता जो भाजपा विधायक हैं, की तरह सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगी।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: दिमागी नक्सल टिप्प्णी कटाक्ष नहीं चेतावनी है, क्या खुद को गर्व से Dimagi Naxal कहने वाले नेता नक्सली हिंसा के पीड़ितों का दर्द सुनना चाहेंगे?

Global हिट बनी Maruti Fronx! 90 देशों में डिमांड, 2 लाख Export का Record

काबुल के Hazara इलाके में School के पास Grenade Attack, 50 बच्चे घायल, दहला Afghanistan

Saurabh Das का Delhi Govt पर बड़ा आरोप: छात्रों पर FIRs रद्द करने में देरी क्यों?