किसके लिए कुश्ती करूं... ओलंपिक पर विनेश फोगाट का बड़ा दावा, पीटी ऊषा पर लगाए गंभीर आरोप

By Kusum | Sep 11, 2024

महिला रेसलर और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी ऊषा की तरफ से तस्वीर शेयर किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। कुश्ती के फाइनल में पहुंचीं फोगाट को वजन के चलते अयोग्य करार दे दिया गया था। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है जिसके बाद अब वह हरियाणा की जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

 

बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद जब विनेश फोगाट अस्पताल में भर्ती थीं, उस दौरान पीटी ऊषा उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं। IOA चीफ ने फोगाट के साथ तस्वीर भी खिंचाई थी। सोशल मीडिया पर फोटो की खासी चर्चा भी हुई थी। दरअसल, वजन कम करने की कोशिश में फोगाट की तबित पर  असर पड़ा था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया था। अब पहलवान ने आरोप लगाए हैं कि ऊषा ने फोटो शेयर कर राजनीति की है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं पता कि मुझे वहां कौन सा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि, पीटी ऊषा मैम मिलने अस्पताल आईं थीं। एक फोटो भी क्लि हुई थी। जैसा कि आपने कहा कि बंद दरवाजे के पीछे राजनीति में बहुत कुछ होता है। उसी तरह वहां भी राजनीति हुई। इसलिए मेरा दिल टूट गया। नहीं तो कई लोग थे, जो कह रहे थे कि कुश्ती मत छोड़ो। 


फोटो को लेकर विनेश ने आरोप लगाए हैं कि बगैर किसी जानकारी के तस्वीर खींची गई थी और सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। उन्होंने कहा कि आप अस्पताल के बिस्तर पर हैं, जहां आपको नहीं पता कि बाहर का जीवन कैसा चल रहा है। आप जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में वहां सिर्फ ये दिखाने के लिए आप मेरे साथ खड़ी हैं, आप बगैर बताए फोटो खींच रहे हो।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में Rahul Gandhi पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये झूठ की खेती करते हैं

T20 World Cup: Zampa और Ellis के चक्रव्यूह में फंसा Ireland, Australia की 67 रनों से बड़ी जीत

Army के सम्मान से खिलवाड़? नरवणे पुस्तक विवाद में BJP का आरोप- Rahul Gandhi ने लांघी सारी हदें

Lok Sabha में अपने Two Indias मोनोलॉग का जिक्र सुन हैरान Vir Das, बोले- ये सच में हो रहा है?