Vinesh Phogat ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- प्रधानमंत्री बृजभूषण सिंह से डरते हैं...

By Kusum | Sep 11, 2024

पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद खाली हाथ लौटीं विनेश फोगाट ने राजनीति के अखाड़े में एंट्री कर ली है। विनेश कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा के जुलाना से चुनाव में उतरी हैं। राजनीति में आते ही विनेश फोगाट ने बड़े खुलासे किए। उन्होंने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पर निशाना साधा। विनेश फोगाट ने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी ने धरने पर बैठे उन जैसे पहलवानों की बात इसलिए नहीं सुनी क्योंकि, वह बृजभूषण से डरते हैं। 

इस बर विनेश कहती हैं कि, दबाव में हैं तभी तो ऐसा चल रहा है। नहीं तो ऐसा कैसे हो सकता है कि देश के खिलाड़ी जो ओलंपिक्स मेडल लेकर आ रहे हैं, आप उनसे मिल रहे हैं। जाने से पहले भी  मिले थे। ऐसा तो हो नहीं सकता कि देश का पीएम दबे, लेकिन हमें बाहर से जो दिख रहा है, हमें तो ये लग रहा है कि उनसे डर रहे हैं। अंदर क्या है न हमें पता है न आपको पता है। 

विनेश ने आगे कहा कि, उनके समर्थक भी नहीं चाहते हैं कि वह पीएम मोदी से मिलें। वहीं विनेश से पूछा गया कि ओलंपिक मेडल जीतने के बाद जब विनेश पीएम मोदी से मिलती तो क्या वह असहज होते। जवाब में विनेश ने कहा कि, मैंने इतनी दूर का नहीं साचो था। मैं नहीं जानती क्या होता। मैं नहीं जानती कि मिलती भी या नहीं मिलती। मेरे लोग नहीं चाहते हैं कि मैं उनसे मिलूं। वह बहुत बेइज्जती महसूस करते हैं। उनके दिल में टीस है कि हमारी बेटियां जब सड़क पर बैठी थीं तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। 

फिलहाल, विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि, अभी तक तो सियासी अखाड़े में ही रहना है। लोगों का इतना समर्थन मिल रहा है। बहुत बड़ा क्षेत्र है, काम करना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

GST Collection Milestone: जुलाई में 2.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड टैक्स, 15.4% की ग्रोथ से भारतीय Economy को रफ्तार

E20 के खिलाफ करने वाले थे प्रोटेस्ट, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट? तहसीन पूनावाला का बड़ा दावा

PM Modi ने Andhra Pradesh को दिया Bhogapuram Airport, विकास को मिलेगी नई उड़ान

मैं सिर्फ 15 साल की हूं...मोदी-मेलोनी को गंदी गालियां देने वाली लड़की ने अब कौन सा नया Video जारी किया?