Gonda में Vinesh Phogat vs WFI: फेडरेशन ने कहा- Show Cause Notice का जवाब अधूरा, इजाजत नहींa

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2026

विनेश फोगाट सोमवार को यहां पहुंच गई और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के कारण बताओ नोटिस का जवाब देकर दावा किया कि वह संन्यास के बाद वापसी की पात्रता रखती है हालांकि राष्ट्रीय महासंघ ने दोहराया कि वह यहां राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकती। महासंघ ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। राष्ट्रीय महासंघ ने इससे पहले कहा था कि विनेश 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले सकती क्योंकि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास के वापसी के बाद उन्होंने छह महीने का अनिवार्य नोटिस पूरा नहीं किया है।

महासंघ के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा ,‘‘ उनका जवाब पूरा नहीं है। उन्होंने पूरे कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जब तक अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती , वह भाग नहीं ले सकती।’’ विवाद की शुरूआत तब हुई जब डब्ल्यूएफआई ने विनेश को तल्ख कारण बताओ नोटिस जारी करके उन पर अनुशासनहीनता, महासंघ के नियम तोड़ने और डोपिंग रोधी प्रक्रिया के उल्लंघन का आरोप लगाया। इससे पहले विनेश ने दावा किया था कि महासंघ उसकी वापसी रोकने का प्रयास कर रहा है। महासंघ ने यह भी कहा कि गलत धारणा फैलाई जा रही है कि विनेश को भागीदारी से रोकने के लिये राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में चयन के मानदंड बदले गए हैं। विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं के 50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक के मुकाबले से अयोग्य करार दिये जाने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

विनेश के पति ने कहा कि उसने आधिकारिक रूप से संन्यास की कभी घोषणा नहीं की और सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वहीं डब्ल्यूएफआई का कहना है कि दिसंबर 2024 में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के पत्र में कहा गया है कि उसने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) को इसके बारे में बताया था। महिला पहलवानों का वजन सोमवार को शाम पांच से सात बजे के बीच किया जायेगा और प्रतियोगिता मंगलवार को है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप