By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2018
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान विनेश फोगाट को इतिहास रचने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत विनेश फोगाट की जीत से काफी खुश है।’ उन्होंने कहा कि विनेश की सफलता से भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
विनेश ने इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों की 50 किग्रा महिला कुश्ती में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश की पहली महिला पहलवान बन गयीं।