हिरासत में लेते ही नारायण राणे का बढ़ा ब्लड प्रेशर, जेपी नड्डा बोले- ऐसी कार्रवाई से न हम डरेंगे, न दबेंगे

By अनुराग गुप्ता | Aug 24, 2021

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा है। शुरुआती खबरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने ब्लड प्रेशर के साथ ही शुगर लेवल बढ़ने की भी शिकायत दर्ज करायी थी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायण राणे को रत्नागिरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया, जहां वह जन आशीर्वाद यात्रा के तहत दौरे पर थे। अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद राणे को संगमेश्वर थाना ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे पर कथित टिप्पणी करने वाले नारायण राणे को पुलिस ने हिरासत में लिया 

क्या है पूरा मामला ?रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारायण राणे ने कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी

Masood Azhar पर 70 लाख के इनाम को भारत ने बताया Pakistan का नया ढोंग

Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी