निजामुद्दीन जमात में हुआ नियमों का उल्लंघन, केजरीवाल ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने के लिए एक मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का सोमवार को आदेश दिया। इसमें शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए मंगलवार को पास की कॉलोनियों में घर-घर एक अभियान शुरू करेगी। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को निजामुद्दीन पश्चिम के एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी। यहां पिछले महीने आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं। अधिकारियों ने कहा कि 2,000 से अधिक प्रतिनिधि एक से 15 मार्च तक निजामुद्दीन पश्चिम में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें इंडोनेशिया और मलेशिया से आये प्रतिनिधि भी शामिल थे। इस आशंका के बाद दक्षिण दिल्ली के इलाके को वस्तुत: सील कर दिया गया कि हो सकता है कि कुछ लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए हों। राष्ट्रीय राजधानी मेंकोरोना वायरस के अब तक 97 मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग