PFI पर रेड के बाद हिंसा, केरल में पुलिस पर हमला, कन्नूर में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2022

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने एनआईए की अगुवाई में गुरुवार को कई एजेंसियों की ओर से उसके ऑफिसों, नेताओं के घरों और अन्य जगहों पर की गई छापेमारी के विरोध में 23 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। केरल उच्च न्यायालय ने कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा घोषित हड़ताल और उसके बाद राज्य में हिंसा की छिटपुट घटनाओं पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया। अदालत ने कहा कि उसके द्वारा पहले हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया गया था और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करना स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि एनआईए द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल के दौरान हिंसा की कई सारी घटनाएं सामने आई हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण