बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, दीपू चंद्र दास के बाद एक और की पीट-पीटकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

By अंकित सिंह | Dec 25, 2025

बांग्लादेश में भीड़ हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जिसमें राजबारी जिले में बुधवार देर रात एक 29 वर्षीय हिंदू युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल उर्फ ​​सम्राट के रूप में हुई है। उस पर रात करीब 11 बजे पांग्शा उपजिला के होसैंडांगा पुराने बाजार में हमला किया गया और हमले के तुरंत बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शेख मोइनुल इस्लाम ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया। पुलिस ने बताया कि उनके रिकॉर्ड में अमृत मंडल को "सम्राट वाहिनी" नामक एक स्थानीय समूह के नेता के रूप में दर्ज किया गया था। वह होसैंडांगा गांव के निवासी अक्षय मंडल का पुत्र था।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक भूचाल! शेख हसीना की अवामी लीग पर लगा प्रतिबंध, अंतरिम सरकार का बड़ा ऐलान

बांगलादेश में प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद फैले असंतोष और राजनीतिक अस्थिरता के बीच रहमान ने यह अपील की है। हादी पिछले साल हुए व्यापक प्रदर्शनों में एक प्रमुख चेहरा थे, जिनके बाद शेख हसीना सरकार गिर गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे रहमान (60) चुनाव आगामी चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में उभरे हैं। सरकारी ‘बांग्लादेश सांगबाद सांगस्था’ की खबर में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग के प्रसिद्ध उद्धरण “आई हैव अ ड्रीम” का उल्लेख करते हुए रहमान ने कहा, “मेरे पास अपने देश के लोगों और अपने देश के लिए एक योजना है।” रहमान ने कहा, “यह योजना लोगों के हित में है, देश के विकास के लिए है, और देश की किस्मत बदलने के लिए है। इस योजना को लागू करने के लिए मुझे देश के सभी लोगों का समर्थन चाहिए। अगर आप हमारे साथ खड़े होंगे, तो इंशाअल्लाह, हम अपनी योजना को लागू कर पाएंगे।”

प्रमुख खबरें

World Environment Day | पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

सूरत और दमन को बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

India-US Trade Deal | भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होगा? पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से सुलझेगी टैरिफ की उलझन!

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार