Manipur Violence: हिंसा के बीच मणिपुर में एक और मुसीबत, बीते 2 दिनों में आए 700 से अधिक म्‍यांमार नागरिक

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2023

गृह मंत्रालय ने 24 जुलाई, 2023 को कहा कि मणिपुर में चल रहे तनाव और भयावह घटनाओं के बीच 301 बच्चों और 208 महिलाओं सहित 718 म्यांमार नागरिकों ने मणिपुर के चंदेल जिले में प्रवेश किया है। ये म्यांमार नागरिक 22 से 23 जुलाई के बीच केवल दो दिनों के भीतर उचित यात्रा दस्तावेजों के बिना मणिपुर में प्रवेश कर गए। राज्य सरकार ने असम राइफल्स को फटकार लगाई और त्वरित प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया कि क्यों और कैसे इन 718 म्यांमार नागरिकों को उचित यात्रा दस्तावेजों के बिना चंदेल जिले में भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय और NIA के बीच हुई बैठक, उत्तर भारत के कैदियों को मिलेगी

इन पर नजर रखने का निर्देश

जोशी के अनुसार, राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल असम राइफल्स को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार म्यांमार के लोगों को वैध वीजा और यात्रा दस्तावेजों के बिना किसी भी आधार पर मणिपुर में प्रवेश करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने चंदेल जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और प्रवेश करने वाले सभी लोगों के बायोमेट्रिक्स और तस्वीरें भी रखने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR