Nagpur Violence: दंगाईयों की करतूत, हिंसा के बीच महिला पुलिसकर्मियों से की छेड़छाड़, अश्लील इशारे और कमेंट भी किए गए

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2025

गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर में खुलासा हुआ है कि नागपुर में कुछ दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौजूद दंगाइयों के एक समूह ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि दंगाइयों के समूह को इलाके में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के उद्देश्य से भड़काऊ नारे लगाते हुए देखा गया था। एफआईआर में कुल 51 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल पर तैनात रैपिड कंट्रोल पुलिस (आरसीपी) दस्ते का हिस्सा अधिकारी ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। उसकी शिकायत के बाद, शामिल बदमाशों के खिलाफ एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: नागपुर में कर्फ्यू जारी, हिंसक धार्मिक झड़पों को लेकर 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात हुई हिंसा में तीन जिला पुलिस आयुक्तों (डीसीपी) समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पथराव और आगजनी के सिलसिले में अब तक करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ भी उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि नागपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर के कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू जारी है।

प्रमुख खबरें

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?