बंगाल चुनाव : चौथे चरण में वोटिंग के दौरान हिंसा, फायरिंग में 4 लोगों की मौत का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

सीतलकूची (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकूची में हुई जब मतदान चल रहा था। उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में अपने ऊपर हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ जवानों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए। वहां झड़प हुई और स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया और उनकी राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद केंद्रीय बलों ने गोलियां चलाई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’ निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने घटना पर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

प्रमुख खबरें

IDBI Bank stake sale: राहुल गांधी ने लगाया बेचने का आरोप, वित्त मंत्री का पलटवार

PM-Kisan Installment जारी कर Opposition पर बरसे PM Modi: संकट में फैलाई जा रही अफवाहें

शर्म तुम को मगर नहीं आती...पाकिस्तानी संसद में आपस में ही भिड़ गए मौलाना फजलुर और ख्वाजा आसिफ

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A