Manipur में फिर भड़की हिंसा! Rahul Gandhi का BJP पर बड़ा हमला- उन्होंने ही आग लगाई है

By अंकित सिंह | Apr 20, 2026

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर में तनाव को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने ही आग लगाई है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराया। कोलाचेल में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ उसे देखिए। एक शांतिपूर्ण राज्य। उन्होंने आग लगा दी और सैकड़ों लोग मारे गए। वहां अभी भी गृहयुद्ध जारी है।

इसे भी पढ़ें: Partition के लिए Congress भी दोषी, हम BJP की B-Team नहीं- Gujarat में Owaisi का बड़ा बयान

राहुल गांधी की ये टिप्पणी मणिपुर में नए सिरे से तनाव के बाद आई है, जो ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में एक आतंकवादी हमले में 5 वर्षीय लड़के और उसकी 5 महीने की बहन की मौत के बाद पैदा हुआ है। इस घटना से व्यापक आक्रोश फैल गया है, प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में हिंसा की खबरें भी आई हैं। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और स्मोक बमों का इस्तेमाल किया है।

इसे भी पढ़ें: Bhabanipur में गरजीं Mamata Banerjee, BJP पर लगाया 'Voter List' से 300 ननों के नाम हटाने का आरोप

मणिपुर में हिंसा 3 मई, 2023 को मेइतेई समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग से जुड़े प्रदर्शनों के बाद शुरू हुई। मेइतेई और कुकी-ज़ो समूहों के बीच झड़पों में जानमाल का नुकसान हुआ। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और कई जिलों में प्रतिबंध लगाए गए। राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को भाजपा के "सत्ता पर कब्जा करने और दिल्ली से राज्यों को चलाने" के इरादे से जोड़ा और आरोप लगाया कि इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल तमिलनाडु में एआईएडीएमके को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर