दिल्ली के वेलकम में दो समुदायों में हिंसक झड़प, 20 लोग गिरफ्तार

By निधि अविनाश | May 05, 2022

दंगों का हब बनता जा रहा दिल्ली के वेलकम में दो समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम को वेलकम में पहले दो समुदायों के बीच हाथापाई हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। मामले की खबर मिलते ही मौके पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक दिल्ली के वेलकम इलाके में दो समुदायों में झड़प हुई है। जांच में पता चलता है कि इलाके के एक्स एंड वाई ब्लॉक के पार्क में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद दो समुदायों में झड़प शुरू हो गई। दोनों समुदायों के बीच पथराव भी हुआ।

मौके पर पुलिस पहुंची और भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। डीसीपी के मुताबिक, "घटना में शामिल कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।20 लोगों को राउंडअप किया है और कुछ की तलाश जारी है। मामले में आईपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है और 108 सीआरपीसी के तहत पांबद भी किया गया है।" गौरतलब है कि दिल्ली में वेलकम से पहले जहांगीरपुरी इलाके में एक यात्रा निकाले जाने के बाद हिंसक झड़प हुई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी