West Bengal Violence: वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, मुर्शिदाबाद में पत्थरबाजी, वाहन फूंके, अमित मालवीय ने CM ममता से मांगा इस्तीफा

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2025

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया। कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, तभी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इलाके में एक प्रमुख सड़क को अवरुद्ध करने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। इलाके में अराजकता फैलने के कारण कई वाहनों को आग लगा दी गई और पत्थर फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में हस्तक्षेप की मांग की

अमित मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के बड़े हिस्से पर पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है।  वर्षों से अनियंत्रित अवैध घुसपैठ और जानबूझकर जनसांख्यिकीय विकृति ने प्रशासन की पहुँच से परे क्षेत्र बना दिए हैं। फिर भी, वह अपने वोट-बैंक को बचाने के लिए अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए कानून और व्यवस्था की बलि चढ़ा रही हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि 2026 में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बंगाल में हिंदू जागरण की बढ़ती लहर से ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति बह जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sensex में 245 अंकों की तेजी, Nifty भी 22761 के पार खुला

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट