Yogasana: Yoga का पावरहाउस है 'विपरीत करणी' आसन, Stress और Aging की होगी छुट्टी

By अनन्या मिश्रा | Mar 19, 2026

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री करीना कपूर अपनी टोंड बॉडी और जवां निखार के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगासन करती हैं। वहीं हर लड़की या महिला फिट और टोंड बॉडी पाना चाहती हैं। ऐसे में आप भी फिट बॉडी और जवां लुक के लिए अपनी डेली रूटीन में योगासन को शामिल कर सकती हैं। आप 10 मिनट तक सिर्फ एक योगासन करने खुद को फिट और यंग रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Alert: पीरियड दर्द और थकान को न करें Ignore, ये 5 Rare बीमारियां हो सकती हैं जानलेवा

ऐसे करें विपरीतकरणी आसन

इस आसन को करने के लिए दीवार के पास किसी शांत जगह को चुनें।

फिर योगा मैट बिछाएं और आप चाहें तो इस आसन को बिस्तर पर भी कर सकती हैं।

शरीर की पोजिशन को सेट करें और घुटने मोड़कर दीवार के एकदम पास बैठें।

अब धीरे-धीरे करवट लेकर लेटें और पैरों को दीवार के ऊपर की तरफ सीधा रखें।

दीवार से आपकी कमर करीब 2-3 इंच दूर होना चाहिए।

पैरों को बिलकुल सीधा रखें औऱ पंजे को ढीला छोड़ दें।

हाथों को शरीर के बगल में ढीला छोड़ दें और हथेलियां ऊपर की तरफ रखें।

आंखें बंद करें और नाक से गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें।

इस दौरान पेट को रिलैक्स रखें और शुरूआत में 1-3 मिनट तक इस पोजिशन में रहें।

जब आदत को जाए, तो इसको 10 मिनट तक करें।

विपरीतकरणी आसन के फायदे 

इस आसन को करने से पेट की सूजन और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।

यह आसन लसीका तंत्र को तेज करने के साथ शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।

तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंक की समस्या कम होती है और मन शांत होने लगता है।

यह मसल्स का तनाव दूर करता है और शरीर रिलैक्स होता है।

इस आसन को करने से रात को गहरी और शांत नींद आती है।

इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और दिल की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है और बीमारियां कम होती हैं।

इस आसन का अभ्यास करने से दिमाग शांत होता है।

प्रमुख खबरें

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान

Jio का Mega IPO रचेगा इतिहास! Stock Market में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू, निवेशक तैयार।

Investors का भरोसा बढ़ाने पर SEBI का जोर, Asset ट्रांसफर से लेकर Buyback तक बदले नियम

Hormuz Strait खुलते ही India का बड़ा दांव, Russia-UAE से रिकॉर्ड तेल खरीदकर बदली रणनीति